फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   E-rickshaw driver killed by strangling

गला दबाकर की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

Sun, 17 Feb 2019 12:45 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 17 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed by strangling
ई- रिक्शा चालक की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने पिछले दिनों एक ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा कर एक युवक को गरफ्तार किया है। उसके पास से ई-रिक्शा चालक का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक टिर्री चालक जीशान का शव 25 जनवरी को हतीसा नाले के पुल से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई थी जीशान की हत्या गला दबाकर की गई है। छानबीय में यह बात भी सामने आई थी। जीशान पर मोबाइल फोन था और वह  गायब है।
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू पुत्र हरीशंकर निवासी समभर खेड़ा बड़ा दीवारा थाना गंगाघाट उन्नाव हाल निवासी लक्ष्मीनगर मथुरा को गिरफ्तार किया है। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि घटना के दिन दीपक जीशान की ई-रिक्शा में बैठा था। उसने जीशान से यह कहा था कि उसे जल्दी जाना है। इसी बात पर उसकी कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई। मारपीट में दीपक ने जीशान का गला दबा दिया और इस पर उसकी मौत हो गई। बाद में जीशान के शव को दीपक ने खिसका कर निकट भरे पानी में डाल दिया। वहां से भाग गया।। यह घटना हतीसा पुल के निकट की है। उन्होंने बताया कि जाते जाते दीपक जीशान का मोबाइल फोन भी ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed