Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hookah bar being run out of a rented flat; 18 arrested

Ghaziabad News: किराये पर फ्लैट लेकर चला रहे थे हुक्का बार, 18 गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hookah bar being run out of a rented flat; 18 arrested
गाजियाबाद। ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल एयरबीएनबी के जरिये फ्लैट किराये पर लेकर उन्हें अवैध हुक्का बार में तब्दील कर दिया गया। नंदग्राम थाना क्षेत्र की राजनगर रेजिडेंसी में तीन फ्लैटों में चल रहे इस कारोबार का शनिवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस खेल में सोसायटी का एक मेंटेनेंस कर्मी भी शामिल था।
विज्ञापन

तीनों फ्लैटों में ग्राहकों को रुपये लेकर फ्लेवर्ड तंबाकू वाला हुक्का परोसा जा रहा था। चार हुक्के, 19 पाइप, कोयला हीटर और फ्लेवर्ड तंबाकू के पैकेट समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राजनगर रेजिडेंसी के टावर-11 की 11वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या 1101, 1102 और 1103 में बड़ी संख्या में लोग हुक्का पी रहे हैं। नंदग्राम थाना पुलिस ने छापा मारा तो फ्लैटों के अंदर धुआं फैला हुआ था और कई लोग हुक्का पी रहे थे। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने 18 लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद भी हुक्का पीते थे और ग्राहकों की मांग पर रुपये लेकर उन्हें हुक्का उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने हुक्का बार संचालन का लाइसेंस मांगा तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बिना लाइसेंस कारोबार चलाने और उससे होने वाली कमाई आपस में बांटने की बात स्वीकार की।
----
फ्लैट मालिकों की हो रही तलाश
एसीपी के मुताबिक, तीनों फ्लैट प्रणव वर्मा निवासी शास्त्रीनगर और स्वास्तिक शर्मा निवासी कविनगर ने कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन पोर्टल एयरबीएनबी के माध्यम से बुक किए थे। प्रत्येक फ्लैट का 18 हजार रुपये प्रतिमाह किराया तय किया गया था। यहां हुक्का बार का संचालन आरोपी हर्ष चौधरी और दक्ष कर रहे थे।
रिहायशी सोसायटी के टावर में तीन फ्लैटों के भीतर हुक्का बार संचालित होने और इसमें मेंटेनेंस कर्मी की भूमिका सामने आने से सोसायटी की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि फ्लैटों में लगातार लोगों की आवाजाही और हुक्का बार के संचालन की जानकारी सोसायटी प्रबंधन को थी या नहीं। साथ ही फ्लैट मालिकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फ्लैट मालिकों की तलाश की जा रही है।


----
इनकी हुई गिरफ्तारी

हनी चौधरी निवासी चिरंजीव विहार, कृष्णा चौधरी निवासी सेक्टर- 4 वेव सिटी, निशांत यादव निवासी शास्त्रीनगर, प्रणव वर्मा शास्त्रीनगर, अभिषेक डागर निवासी लोहियानगर, स्वास्तिक शर्मा निवासी कविनगर, आदित्य कपूर निवासी राजनगर, आयुष वर्मा निवासी डासना गेट, रोनित यादव निवासी नेहरूनगर, लोकेश मलिक निवासी रमते राम रोड, अनमोल त्यागी राजनगर एक्सटेंशन ज्योति सुपर विलेज, रजत यादव निवासी शाहपुर बम्हैटा, अमित यादव निवासी सारे होम्स वेव सिटी, बिलाल निवासी पुराना किला डासना, मंजीत निवासी नेहरूनगर, हर्ष निवासी विनायक टावर महागुनपुरम, रोहित अरोरा निवासी न्यू गांधीनगर, अभय निवासी न्यू पंचवटी नगर, हर्ष चौधरी निवासी राजनगर और दक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed