{"_id":"5c4b57bebdec224e4507e202","slug":"e-rickshaw-driver-killed-and-body-buried-in-poker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव पोखर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव पोखर में फेंका
Sat, 26 Jan 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
जीशान का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास हतीसा पुल के निकट पोखर में ई-रिक्शा चालक का शव मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कैमार निवासी जीशान (20 वर्ष) पुत्र कल्लू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।
गुरुवार को वह अपने घर से सुबह करीब साढ़े आठ बजे निकला। रात सात बजे परिजनों से बात हुई और उसने बताया कि हतीसा की तरफ सवारी छोड़ने गया था, लेकिन उसके बाद से जीशान का मोबाइल नहीं लगा। परिजनों को चिंता हुई और वह उसकी खोज करते-करते हतीसा बाईपास पुल पर पहुंच गए।
यहां पर काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग जीशान का नहीं लगा। केवल यहां पर परिजनों को उसका ई-रिक्शा मिला। शुक्रवार की सुबह जीशान का शव हतीसा की पोखर में मिल गया। पुलिस ने शव को निकाला और फिर उसका पोस्टमार्टम कराया। यहां पर परिजनों ने बताया कि जीशान की हत्या हुई है। उसे किसी ने मारकर शव को पोखर में फेंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया है।