{"_id":"5a6628a54f1c1b87268b5e45","slug":"drunkan-police-personnel-beaten-by-from-prv-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुत सिपाही ने पीआरवी कर्मियों से की मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धुत सिपाही ने पीआरवी कर्मियों से की मारपीट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जेल में तैनात सिपाही ने शराब के नशे में अपने साथियों के साथ रविवार देर शाम अलीगढ़ रोड स्थित एक ढाबे पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर जब यूपी 100 मौके पर पहुंची तो आरोपी सिपाही ने पीआरवी कर्मियों से मारपीट कर दी। उसने साथियों के साथ यूपी 100 की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस सभी आरोपियों को थाने लेकर पहुंची तो उसने वहां मौजूद कोतवाल व दरोगा से भी अभद्रता की। इसके बाद आरोपियों का दफा 34 के तहत चालान कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट भी एटा जिला जेल प्रशासन को भेज दी है।
पुलिस के मुताबिक दिनेश चंद्र मीणा पुत्र किशन स्वरूप कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सीर का रहने वाला है। वह वर्तमान में एटा जेल में तैनात है। वह रविवार को अपने साथी नंदकिशोर पुत्र राधाचरण निवासी सुशांत लोक, गुड़गांव, राहुल शर्मा पुत्र राधेलाल निवासी शहजादपुर कोसीकलां मथुरा व भोला पंडित पुत्र रामकिशोर निवासी कोसीकलां मथुरा के साथ अलीगढ़ रोड पर स्थित एक ढाबे पर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात पर चारों साथियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
ढाबे पर झगड़े की सूचना पर यूपी 100 की पीआरवी मौके पर पहुंच गई। नशे में धुत सिपाही दिनेश ने पीआरवीकर्मी सत्यवीर, शैलेंद्र और नरेशपाल के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सिपाही हाथापाई पर उतर आया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कोतवाली हाथरस गेट से भी फोर्स को मौके पर बुलाया गया और आरोपियों को थाने लाया गया। आरोपी सिपाही ने थाने में पूछताछ के दौरान कोतवाल अनिल कुमार सिंह व दरोगा से भी अभद्रता की। इसके बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। देर रात नशा उतरने पर आरोपी सिपाही अपने किए पर माफी मांगने लगा। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके साथियों का दफा 34 के तहत चालान कर दिया। सोमवार सुबह आरोपी मुचलके पर छूट गए।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही व उसके साथियों का दफा 34 के तहत चालान किया गया है। मामले की एक रिपोर्ट एटा जिला जेल प्रशासन को भेजी गई है।
- अनिल कुमार सिंह, कोतवाल