{"_id":"59de55044f1c1bca678b550c","slug":"driver-trolled-by-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बेहोश कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बेहोश कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटे
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जहरखुरान गिरोह ने बुधवार को एक ट्रैक्टर चालक को अपना शिकार बनाया। बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को आलू लादने का झांसा देकर मंडी से बुलाया। शहर के खातीखाना इलाके में उसे अपने साथ नाश्ता कराया। नाश्ता खाने के बाद वह अचेत हो गया। इसके बाद बदमाश उसे कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में चौपाल सागर से पहले झाड़ियों में फेंककर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने युवक को अचेत हालत में देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी पर चालक के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए थे। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार हुकुम सिंह पुत्र जमुना प्रसाद निवासी कैमार थाना चंदपा ट्रैक्टर-ट्रॉली भाड़े पर चलाते हैं। बुधवार की सुबह करीब वह जलेसर रोड पर अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खड़े थे। इस दौरान उसे वहां तीन लोग मिले। इन लोगों ने उसको कृषि उत्पादन मंडी समिति से आलू लादकर ले जाने का झांसा दिया। जब यह लोग सासनी गेट खातीखाना के निकट आए, तभी इनमें से एक ने कहा कि भाई आलू के बोरों की लदाई करनी है। पहले नाश्ता कर लो।
बताते हैं कि इस दौरान इन लोगों ने अपने साथ ही ट्रैक्टर चालक हुकुम सिंह को भी नाश्ता कराया। नाश्ता करने के बाद हुकुम सिंह कुछ ही देर में अचेत हो गया। इसके बाद बदमाश उसको अलीगढ़ रोड पर चौपाल सागर से पहले झाड़ियों में फेंक गए और उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए। युवक को झाड़ियों में अचेत हालत में पड़े देखकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसके परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक का भी इलाज चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।