फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Deeeani Thakur gang was finally picked two members , jewelry Vramd

धेेेानी ठाकुर गैंग के दो सदस्य दबोचे, जेवरात वरामद

Thu, 16 Jun 2016 11:54 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deeeani Thakur gang was finally picked two members , jewelry Vramd
पकडे़ गए आरोपी पुलिस के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सासनी। धोनी गैंग से लूट का सामान खरीद-फरोख्त करने वाले दो शातिरों को गुरुवार की सुबह इलाका पुलिस ने कस्वा के बस स्टैंड से लूट के जेवरात सहित गिरफ्तार कर गत माह क्षेत्र हुई लूट की घटनाओं का राजपाश करने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा एवं दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया था। जहां से आरोपियों  को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


   थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे मुखविर से सूचना मिली थी कि आरोपी लूट का माल बेचने के लिए अलीगढ़ जाने को बस स्टैंड पर खडे़ हैं। मुखविर की सूचना पर एसआई भूदेव त्यागी मय हमराह नेपाल सिंह अवनीश व संजीव राघव बस स्टैंड पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजेश पुत्र दीनदयाल निवासी मोहल्ला छिपैटी सासनी व जीतू पुत्र रमेश निवासी खिटौली बताया है। जमा तलाशी में आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचा, दो कारतूस तथा करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार वरामद हुए जेवरात 14 मई को संजय फौजी पुत्र रामचन्द व पत्नी अनीता निवासी ग्वारऊ थाना हाथरस जंकशन से लूटे थे। अरोपियों ने 7 मई की रात को हाथरस के दवा व्यवसाई से 50 हजार की लूट का भी इकबाल किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी राजेश सासनी बस स्टैंड पर जूस काउंटर लगाता है और धौनी गैंग के लिए मुखविरी करता है। लूट कांड को अंजाम राजेश के साडू धौनी गैंग के सक्रिय सदस्य कस्वा छतारी अलीगढ़ निवासी प्रताप कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ दिया था, जो वर्तमान में नगला फतेला में रह रहा है। लूट के  जेवरात राजेश से अपने साडू से कम कीमत में खरीदे थे। जिन्हें वह बेचने के लिए अपने सहयोगी जीतू के साथ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed