फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   dead body of boy recovered in well

युवक का शव कुएं में मिला

Thu, 26 Nov 2015 12:02 AM IST
hathras
hathras Updated Thu, 26 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
dead body of boy recovered in well
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में मंगलवार की शाम को गायब हुए युवक का शव गांव के पास ही एक कुएं में मिला है। शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिवार ने युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हाथरस जंक्शन सुधीर कुमार ने बताया कि गांव ऐंहन निवासी 30 वर्षीय रोहताश पुत्र राजेद्र सिंह मंगलवार की शाम को अचानक लापता हो गया।
शाम से ही परिजनों द्वारा इसकी तलाश की जा रही थी। लोगों को उम्मीद थी कि वह हो सकता है किसी कार्य से अचानक घर से कहीं चला गया हो, लेकिन जब अचानक गांव के पास ही एक कुएं में लोगों को शव दिखाई दिया तो इसकी सूचना युवक के परिजनों को भी दी गई।
विज्ञापन

परिजनों ने जब यह शव रोहताश का ही है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक तहरीर सौंपी है। पुलिस ने इसके शव को अपने कब्जे में लिया है । इसके बाद परिजनों से इस संबंध में वार्ता भी की गई है। अब पुलिस इस युवक के हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल हाथरस जंक्शन सुधीर कुमार ने दावा किया है कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed