फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body burns dead

हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव जलाया

Sat, 10 Nov 2018 12:32 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 10 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body burns dead
मुरसान के गांव खजुरिया में हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव जलाने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव खजूरिया में हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव को बिटौरे में रखकर फूंक दिया गया। इस मामले में मृतक की बेटी की तहरीर पर तहेरे भाइयों सहित उनके एक बेटे पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रताप सिंह निवासी खजूरिया मुरसान का गुरुवार की रात को अपने ताऊ के बेटे दिगंबर सिंह व मान सिंह पुत्रगण साहब सिंह और नरेश पुत्र दिगंबर सिंह से विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। प्रताप सिंह की बेटी सपना का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव को आई बेटी के साथ भी उन्होंने मारपीट की। यहां पर हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने प्रताप सिंह का शव बिटौरे में रखकर फूंक दिया। शुक्रवार की सुबह सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। गांव में पुलिस ने यह तो पाया कि प्रताप सिंह की हत्या के बाद शव को बिटौरे में रखकर फूंक दिया गया है, लेकिन इसके पीछे कारण क्या रहा, इस बात को कोई भी ग्रामीण सामने आकर बोलने को तैयार नहीं था। यहां पर पहुंची मृतक की बेटी सपना ने दिगंबर पुत्र साहब सिंह, नरेश पुत्र दिगंबर सिंह और मान सिंह पुत्र साहब सिंह पर पिता की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed