फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Czech try to swindle three million fake

फर्जी चेक से तीन करोड़ की ठगी की कोशिश

Sun, 03 Jul 2016 11:37 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर के एक निजी बैंक में फर्जी चेक लगाकर तीन करोड़ की ठगी की कोशिश की गई, जो बैंक मैनेजर की होशियारी से नाकाम हो गई। मैनेजर ने फर्जी चेक लगाने वाले आरोपी के विरुद्ध सदर कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली के प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि बैंक मैनेजर अर्पित अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि 30 जून को उनकी बैंक में यह चेक भुगतान के लिए आया था। 50 साल से सैनेटरी का सामान बना रही नागपुर की प्रमुख कंपनी जायसवाल निको इंडस्ट्रीज का खाता मुंबई की आईसीआईसीआई बैंक में है। ढकपुरा स्थित केशव हैंडीक्राफ्ट्स का खाता कलेक्ट्रेट स्थित केनरा बैंक में है। अग्रवाल के मुताबिक जायसवाल निको इंडस्ट्रीज के आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 3.02 करोड़ रुपये का चेक फर्जी और कूटरचित तरीके से केशव इंडस्ट्रीज के नाम जारी किया गया, जिसे ढकपुरा निवासी आरोपी योगेश राज किशोर गौड़ ने केनरा बैंक में केशव हैंडीक्राफ्ट्स के खाते में भुगतान के लिए लगा दिया। सभी बैंकों में लगने वाले चेक का क्लीयरिंग हाउस एसबीआई में लगता है। बीते गुरुवार को क्लीयरिंग हाउस से चेक भुगतान के लिए आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी को दे दिया गया। तीन करोड़ की राशि के चेक के भुगतान से पहले बैंक मैनेजर ने मुंबई स्थित ब्रांच के अधिकारियों से बात की। उन्होंने जायसवाल निको इंडस्ट्रीज के अधिकारियों से बात की और पता चला कि ऐसा कोई चेक जारी नहीं किया गया। इसके बाद बैंक के आगरा शाखा के अधिकारी यहां आए और जांच पड़ताल की। यह अधिकारी केनरा बैंक गए और वहां चेक लगाने वाले योगेश राज किशोर गौड़ के अकाउंट की भी जानकारी की। इतना ही नहीं अल्ट्रा वायलेट कि रणों से गुजारकर चेक की सत्यता का परीक्षण भी किया गया। इस टेस्ट में चेक के फर्जी होने का खुलासा हो गया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि आरोपी का ढकपुरा में एक फ्लोर मिल भी है। उसका एक और खाता केनरा बैंक में चल रहा है। हैरत की बात यह है कि ढकपुरा से कई किलोमीटर दूर उसने इस बैंक में खाता खुलवाया है, जबकि गांव के पास कई बैंक हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed