फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegation of holding the Jal Nigam team hostage

Lucknow News: जल निगम की टीम को बंधक बनाने का आरोप

Wed, 26 Aug 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 26 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Allegation of holding the Jal Nigam team hostage
लखनऊ। काकोरी के राशूलपुर गांव में जल निगम की टीम को बंधक बनाने, मोबाइल व बाइक छीनने का आरोप है। यह आरोप पूर्व प्रधान अमर सिंह व उनके समर्थकों पर लगा है। ग्राम प्रधान श्यामा की तहरीर पर अमर सिंह यादव, तुलसीराम, आकाश यादव, संदीप कुमार, वीरेंद्र यादव सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता सुरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, 22 अगस्त को पानी की टंकी के पास पाइपलाइन रिसाव की मरम्मत की जा रही थी। पूर्व प्रधान सहयोगियों के साथ माैके पर पहुंचा और श्रमिक व सुपरवाइजर से अभद्रता की। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों के मोबाइल व बाइक छीनकर बंधक बनाया। 112 पर सूचना के बाद पुलिस ने टीम को देर रात सुरक्षित निकाला। बाद में प्रधान श्यामा परिवार के साथ पहुंचीं, जहां पूर्व प्रधान के समर्थकों से मारपीट हुई। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि प्रधान श्यामा और जल निगम की ओर से मिली तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed