फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cyclist crushed by car

कार से साइकिल सवार को कुचला

Tue, 01 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। शहर से कामकर साइकिल द्वारा अपने गांव टुकसान को लौट रहे दो युवकों को सोमवार राम बाईपास पर एक ऑल्टो कार ने रौंद दिया। हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

सोमवार की देर रात कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी 35 वर्षीय हरिओम और 60 वर्षीय कप्तान सिंह उर्फ करनपाल साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। इस दौरान बाईपास पर गांव परताप के पास एक ऑल्टो कार ने दोनों की साइकिल को रौंद दिया। कप्तान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरिओम गंभीर रूप से घायल हुआ था। मौके पर पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की रिपोर्ट भी ऑल्टो के चालक के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed