फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crooks looted millions of bee boxes

बदमाशों ने लूटे लाखों के मधुमक्खी के बक्से

Sun, 29 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 29 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crooks looted millions of bee boxes
loot demo pic
हाथरस जंक्शन क्षेत्र में लूट और डकैती की वारदातें रुकने कानाम नहीं ले रहीं। हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार रात को थाना क्षेत्र के गांव ओंदुआ में एक बाग  में मधुमक्खी पालन के 140 बक्सों को मारपीट के बाद लूट लिया। प्रत्येक बक्से की कीमत दो से  तीन हजार रुपये के बीच बताई  जा रही है। हाथरस जंक्शन में हाल ही में यह लूट की तीसरी वारदात है।
विज्ञापन


   गांव भदामई में डकैती के चंद रोज बाद ही बदमाशों ने गांव शंकरपुर में भाजपा नेता के यहां डकैती डालकर लाखों के जेवरात और लाइसेंसी बंदूक लूट ली थी। इसके बाद बदमाशों ने अगली वारदात भी हाथरस जंक्शन क्षेत्र में ही कर पुलिस की नींद उड़ा दी है। क्षेत्र के गांव ओंदुआ में रामप्रकाश के बगीचे में शामली के प्रदीप सैनी पुत्र नत्थू सिंह निवासी हसनपुर, लोहड़ी, जिला शामली पुत्र नत्थू सिंह मधुमक्खी पालन के 140 बक्सों को रखकर सो रहे थे। इन बक्सों में मोम से बने मधुमक्खी के कृत्रिम छत्ते बने होते हैं। बक्सों को वहां रखा जाता है जहां ज्यादा फू ल होते हैं जैसे खेत, बगीचे या किसी नदी, नहर के किनारे।
विज्ञापन


मक्खियां फूलों से रस चूसकर बक्सों में शहद इकट्ठा करती हैं। बक्सों में कीमती मधुमक्खियों के अलावा लाखों रुपये का तैयार शहद भी था। रात के करीब ढाई बजे 10-12 बदमाशों ने बगीचे में सोये हुए प्रदीप कुमार और उनके परिजनों पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए प्रदीप से चार हजार रुपये, एटीएम कार्ड के अलावा दो मोबाइल फोन छीन लिए। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वह पूरी तैयारी से लोडर लेकर आए थे। साफ है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मौके की रेकी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


   मारपीट के बाद बदमाश बक्सों को लोडर में लादकर ले गए।  सुबह करीब तीन बजे पुलिस को लूट की सूचना मिली। इसके एक घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि मधुमक्खी के बक्सों को लेकर एक लोडर अलीगढ़ की ओर               जा रहा है। पुलिस ने लोडर का पीछा किया, लेकिन वह दूसरा लोडर निकला। कोतवाल हाथरस जंक्शन सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मधुमक्खी के बक्सों के मालिक प्रदीप कुमार ने अपनी तहरीर में बक्से चोरी होने की बात कही है। 

  उनके मुजफ्फरनगर निवासी एक साथी को शक होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed