फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cows grabbed container siezed

गोवंश से ठसाठस भरा कंटेनर पकड़ा, दो मृत मिले

Sat, 09 Dec 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 09 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cows grabbed container siezed
गाय - फोटो : Amar Ujala
आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर रुहेरी गांव के पास सुबह गोवंश से ठसाठस भरा एक कंटेनर पकड़ा गया। तिरपाल से ढके इस कंटेनर के अंदर 22 जिंदा साड़ों के अलावा एक साड़ व एक गाय मृत हालत में मिले। इन दोनों के मृत होने का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। पशुओं को बेहोश करने वाले इंजेक्शन भी कंटनेर में पाए गए। पुलिस सभी पशुओं को टुकसान स्थित गोशाला ले गई। कंटेनर के चालक व क्लीनर फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे रुहेरी के पास खड़े एक कंटेनर से जब पशुओं के रंभाने की आवाजें आने लगीं तो ग्रामीणों को शक हुआ। तिरपाल से पूरी तरह ढके हुए कंटेनर के पास जब ग्रामीण इकट्ठा होने लगे तो इसका चालक हड़बड़ाने लगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर चालक और क्लीनर खेतों में होते हुए भाग निकले। कार्यकर्ताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को खोला तो उसमें गोवंश ठसाठस भरे हुए थे। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने हरियाणा के नंबर वाले इस कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुकदमा दर्ज न किए जाने को लेकर भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में रोष था। मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि गोवंश को कट्टी के लिए ले जाया जा रहा था। हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री प्रशांत मिश्र ने आरोप लगाया कि हर रोज ऐसे कितने ही ट्रक बाईपास से गोवंश को लेकर गुजरते हैं। पुलिस की कोबरा मोबाइल हाईवे पर गश्त करती रहती हैं, परंतु इन्हें रोक कर जांच नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के लहरा मंडल के मंत्री सोमप्रकाश गोला ने बताया कि सभी गोवंश को टुकसान स्थित बालाजी गोशाला एवं हॉस्पिटल ले जाया गया है। यहां बीमार पशुओं का इलाज कराया जाएगा। मृत गाय को जेसीबी से गड्डा खुदवाकर दफनाया गया है। गोला ने कहा कि पुलिस से आरोपी चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। गोवंश को मुक्त कराने में अनूप वार्ष्णेय, लोकेश बघेल, विवेक रावत, शिवदेव दीक्षित, बाबू गोला, डॉ. केशव देव, भोला तोमर, ओमकार, वीरेंद्र सिंह, जोनी, मुकेश प्रधान, अनूप पांडेय, मनोज शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। 

----------
गोवंश को पकड़े जाने के मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि गोवंश किसका था, क्यों और कहां ले जाया जा रहा था। जांच के बाद ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
-अनिल कुमार सिंह, कोतवाल हाथरस गेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed