{"_id":"58efbdff4f1c1ba368cf8b66","slug":"court-surrenders-before-missing-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेंडर से पहले कोर्ट से अभियुक्त लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेंडर से पहले कोर्ट से अभियुक्त लापता
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में सरेंडर करने आया अभियुक्त इससे पहले ही फरार हो गया।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हाथरस जंक्शन में आईपीसी की धारा 307 और 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है और इसी मामले में जेएम न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी थे। गुरुवार को यह आरोपी न्यायालय परिसर में आया और अपने अधिवक्ता के माध्यम से वारंट री-कॉल कराने के लिए न्यायालय में आवेदन देने जा रहा था, लेकिन उससे पहले वह वहां से खिसक गया।
अभियुक्त के फरार होने से न्यायालय परिसर में खलबली मच गई। कोतवाली पुलिस और एसओजी भी मौके पर पहुंच गई। आसपास उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। प्रस्तुत करने के लिए आवेदन व पत्रजात तैयार कराए। इसके बाद यह जेएम न्यायालय समर्पण करने से पहले ही भाग गया।
अभियुक्त के अधिवक्ता विपिनपाल ने बताया कि अभियुक्त पप्पू गनेशपुर कोतवाली जलेसर जिला एटा का निवासी है। उन्होंने बताया कि करीब चार साल पहले हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त के साथ मुठभेड़ दिखाई थी, जिसके बाद उस पर धारा 307 और 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
वह इस मामले में फरार चल रहा था, जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। एनवीडब्ल्यू के वारंटी के कोर्ट में आने की भनक लगने के कारण पुलिस भी पहले से ही चौकन्ना थी, लेकिन अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। इसके बाद न्यायालय परिसर में अभियुक्त के पुलिस अभिरक्षा से भागने की अफवाह फैल गई। एसओजी प्रभारी महेश यादव भी न्यायालय परिसर में अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस एवं एसओजी टीम ने आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ अता-पता नहीं चल सका। इसे लेकर पूरे दिन न्यायालय परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
इस अभियुक्त के केस के बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। इतना ही पता है कि वह धारा 307 और 25 आर्म्स एक्ट में वांछित था। उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
- अनिल कुमार सिंह, कोतवाल हाथरस जंक्शन
अभी तक इस बारे में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। फरार अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सूर्यकांत द्विवेदी, सदर कोतवाल