फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Container scooter Rondi, painful death of youth of Delhi

कंटेनर ने स्कूटी रौंदी, दिल्ली के युवक की दर्दनाक मौत

Sat, 19 May 2018 11:45 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sat, 19 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Container scooter Rondi, painful death of youth of Delhi
डेमो इमेज
मुरसान में शनिवार सुबह तड़के मथुरा रोड पर रेलवे स्टेशन के पास डाक लेकर हाथरस की ओर जा रहे कंटेनर ने पीछे से स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी पर सवार दिल्ली के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मुरसान पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक घर में विवाद के बाद युवक स्कूटी लेकर दिल्ली से एटा जा रहा था।  
विज्ञापन


सतेंद्र (26) पुत्र अनार सिंह मूल रूप से एटा का रहने वाला था। सतेंद्र का परिवार बीते कई सालों से दिल्ली के आरके पुरम स्थित एकता विहार इलाके में रह रहा है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात सतेंद्र और परिजनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद सतेंद्र रात तीन बजे परिजनों को बिना बताए घर की स्कूटी से एटा के लिए निकल पड़ा। वह मुरसान पहुंचकर एटा के लिए जा ही रहा था।
विज्ञापन


तभी उसे मथुरा की ओर से डाक लेकर जा रहे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। कुछ देर बाद हाथरस पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने घर में विवाद का कारण बताया। सतेंद्र सभी भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजन गहरे सदमे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed