फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   constable killed in accident

चोर ने सिपाही पर चढ़ाई बाइक, मौत

Mon, 08 Feb 2016 10:34 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 08 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद (हाथरस)। कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड से बाइक चुराकर भाग रहे बाइक चोर ने चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस कर्मी पर ही बाइक चढ़ा दी, जिससे बिसावर चौकी में तैनात कांस्टेबल यशवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चोर भी बाइक समेत वहीं गिर पड़ा। उसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। घायल यशवीर सिंह को पहले सीएचसी सादाबाद लाया गया। जहां से चिंताजनक हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

देर रात पुलिस अधिकारी भी सादाबाद पहुंच गए। यशवीर सिंह पुत्र गौरीशंकर मूल रूप से फीरोजाबाद जिले के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला भूड़ के निवासी थे। देर रात उनके शव को सादाबाद लाया गया। सादाबाद के कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि सोमवार की शाम को कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड से एक बाइक चोर बाइक चुराकर भाग रहा था। बाइक मालिक ने उसे देखकर शोर मचा दिया तो वह बाइक को तेजी से लेकर निकल गया। लोगों ने अपने वाहनों से इसका पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

चोर बाइक को लेकर मथुरा पर निकल गया। इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई। मथुरा रोड पर बाइक को पकड़ने के लिए पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। मथुरा रोड पर गांव अतुर्रा के पास बिसावर चौकी के पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे थे। जैसे ही बिसावर चौकी के कांस्टेबल यशवीर सिंह ने बाइक को रोकने की कोशिश की तो चोर ने बाइक उनके ऊपर चढ़ा दी और खुद भी बाइक समेत सड़क पर गिर गया। यशवीर सिंह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत चोर को बाइक समेत पकड़ लिया और घायल यशवीर को इलाज के लिए ले जाया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया बाइक चोर पप्पू पुत्र नत्थू सिंह मथुरा के थाना बलदेव का रहने वाला है। उसके खिलाफ देर रात तक रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।
----
कांस्टेबल की मौत की जानकारी मिली है। घटना के कारणों की छानबीन कराई जा रही है। दोषी के खिलफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एस. चन्नप्पा, एसपी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed