फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   China broke into the ATM card , 42 thousand

एटीएम में घुसकर छीना कार्ड, 42 हजार निकाले

Thu, 14 Apr 2016 11:19 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। मधुगढ़ी में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रकम निकालने पहुंचे चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के नसीमुद्दीन पुत्र गफूर खां उस समय अवाक रह गए, जब एटीएम के अंदर मौजूद युवक ने उनका एटीएम कार्ड छीन लिया और दौड़ लगा दी। जब तक नसीमुद्दीन कुछ समझ पाते, उनके खाते से रकम निकलना शुरू हो गई। उनके खाते से करीब 42 हजार रुपये निकाल लिए गए। नसीमुद्दीन की शिकायत पर बैंक ने एटीएम खाते को सीज कर दिया है। सदर कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


नसीमुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उसका खाता केनरा बैंक में है। इस खाते में 58 हजार रुपये थे। वह एटीएम से रकम निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पैसे नहीं निकल रहे थे। इस पर वह बार-बार पिन नंबर डालकर कोशिश कर रहा था। एटीएम के अंदर पीछे खड़े युवक की नजर पिन नंबर पर थी। जैसे ही उसे पिन नंबर पता चल गया, उसने कार्ड धारक को बातों में लगा लिया। उसका भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने उसे अपना एटीएम कार्ड दे दिया। इसके बाद मौका पाते ही वह कार्ड लेकर वह एटीएम से बाहर निकला और दौड़ लगा दी। हालांकि उसका चेहरा एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गया। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है। आरोपी युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed