फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   child deadbody found in pond oh Hathras

तालाब में मिला बच्चे का शव, हत्या की आशंका

Thu, 26 Oct 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।  Updated Thu, 26 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
child deadbody found in pond oh Hathras
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर में तालाब में बच्चे का शव पड़ा मिला। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव को तालाब से निकलवाया। परिजन बच्चे को डॉक्टर के यहां भी ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि बच्चे की मौत डूबकर नहीं हुई है, बल्कि रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रामपुर निवासी अमर सिंह का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र गगन बुधवार की सुबह अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ अता-पता नहीं चला। परिजन इस बच्चे की तलाश कर ही रहे थे कि कुछ देर बाद ही एक बच्चा गांव के तालाब में अचेत हालत में पड़ा मिला। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस बच्चे को तालाब से निकाला।

विज्ञापन

इस बच्चे के पेट से पानी निकालने के प्रयास भी किए। उसे स्थानीय चिकित्सकों के पास भी लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृतक घोषित कर दिया। मृतक बालक गगन के पिता अमर सिंह का आरोप है कि उसका बच्चा तालाब में डूबकर नहीं मरा, बल्कि गांव की रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। हाथरस जंक्शन के कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक उनको कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं। तहरीर मिलने पर विधिवत रूप से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed