फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Character assassination suspect strangled wife

चरित्र पर शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Character assassination suspect strangled wife
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पु‌िलस ने लोगों से जानकारी ली। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के ग्राम महुआ की नगरिया में सोमवार की रात पति ने अपनी पत्नी की तार से गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का पति उस पर चरित्र को लेकर शक करता था। हत्या के बाद यह शख्स शव को जमीन पर रखकर रात भर उसके पास ही बैठा रहा।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब बड़ा बेटा माता-पिता को चाय देने पहुंचा तो मां का शव देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एएसपी संसार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई चोब सिंह पुत्र दाताराम निवासी लहौर्रा ने अपने जीजा के खिलाफ दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


महुआ की नगरिया निवासी 45 वर्षीय शिवलाल पुत्र रामस्वरूप मजदूरी करने दिल्ली चला जाता था। पत्नी चंद्रकला गांव में रहकर बच्चों का पालन-पोषण करती थीं। दोनों के सात संतानें हैं। बड़े पुत्र विजेंद्र सिंह तथा बेटी बबली की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि तीन साल बाद शिवलाल करीब एक माह पहले गांव आया था। तब से गांव में ही रह रहा है। सोमवार की रात को शिवलाल और पत्नी चंद्रकला छत पर बने कमरे में सो रहे थे, जबकि बच्चे नीचे घर में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे तक शिवलाल और उसकी पत्नी चंद्रकला छत से उतरकर नहीं आए तो पुत्रवधु ने कहा कि मम्मी-पापा को चाय ऊपर ही पहुंचा दो।

बड़ा पुत्र विजेंद्र चाय लेकर ऊपर पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई। शिवलाल शव के पास बैठा बीड़ी सुलगा रहा था। चंद्रकला की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया है उसको पत्नी के चरित्र पर शक था। 

शिवलाल अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस कारण दोनों में अनबन रहती थी। शक के कारण ही उसने पत्नी की हत्या की है। मामले की जांच की रही है।
प्रमोद कुमार द्विवेदी, कोतवाल सासनी

वहीं  शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर निवासी एक युवक का शव सोमवार की रात को गांव कछपुरा के निकट रेलवे ट्रैक के पास मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त 23 वर्षीय नकुल निवासी मोहल्ला नवीपुर के रूप में की है। युवक सोमवार की शाम को अपने घर से दवा लेने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। इस मामले में मृतक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। 

 मृतक नकुल के पिता ओमवीर का आरोप है कि उनका पुत्र सोमवार को करीब चार बजे घर से दवा लेने की कहकर गया था। शाम आठ बजे भी उसका फोन आया था कि वह दवा लेकर आ जाएगा। आप लोग चिंता नहीं करें। देर रात तक वह तो नहीं लौटा, लेकिन उसका कछपुरा के निकट रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली।


जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो शव पर कई जगह चोट के निशान थे, जिससे साफ है कि नकुल ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई हैं। मौके पर शहर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव का  पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि परिजनों से बात की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। जो चीजें प्रकाश में आएंगी, उनके आधार पर विधिवत रूप से कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed