फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chap seller overwhelms police personnel

चाट विक्रेता पर पुलिस कर्मियों ने बरपाया कहर

Thu, 27 Jul 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हसायन (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो हसायन (हाथरस)।  Updated Thu, 27 Jul 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chap seller overwhelms police personnel
पु‌लिस - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव हैथा रघुनाथपुर में बुधवार की देर रात्रि को एक घर में दबिश देने पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने चाट विक्रेता के घर काफी हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस टीम को तलाश तो किसी और की थी, लेकिन उसी नाम के चाट विक्रेता के घर पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस टीम ने बेकसूर चाट विक्रेता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बेकसूर चाट विक्रेता पुलिस को यह बताता रहा कि उसका किसी भी मामले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन पुलिस वाले उसकी एक सुनने को राजी नहीं हुए। 
विज्ञापन


मारे दहशत के पीड़ित चाट विक्रेता कहीं भी शिकायत करने भी नहीं पहुंचा। इस घटना के बाद गांव में पुलिस की कार्यवाही कां लेकर काफी नाराजगी है। वहीं, एसओ प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि उनके यहां से कोई पुलिस कर्मी दबिश देने के लिए ही किसी गांव में नहीं गया है। ग्रामीणों के अनुसार महेश सविता पुत्र कालीचरन सविता काफी गरीब व्यक्ति है। वह आसपास के गांवों में गली-मोहल्लों में फेरी लगाकर चाट बेचकर गुजारा करता है।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस की टीम किसी महेश नाम के व्यक्ति की तलाश में चाट विक्रेता के घर पहुंच गई। बताते हैं कि चाट विक्रेता महेश सविता उस वक्त अपने परविार के सदस्यों के साथ अपने मकान की छत पर सो रहे थे, जब कि उनके पिता कालीचरन सबिता अपने घेर पर सो रहे थे। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस टीम ने बिना किसी से पूछताछ किए ही महेश सविता के घर पर पहुंचकर दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। जब महेश ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस कर्मियों ने घर के बाहर बने शौचालय के रास्ते छत पर चढ़कर चाट विक्रेता को जगाया गया   और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर गांव के काफी लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की इस हरकत का विरोध किया तो आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा मचा रहा। चाट विक्रेता महेश सविता का कहना है कि उनका किसी भी मामले में कोई संबंध नही है। एसओ प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि उनके यहां पर न कोई मुकदमा पंजीकृत और न कोई आरोपी वांछित है। कोतवाली से भी कोई पुलिस टीम दबिश देने नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed