फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Changing clothes in the mall at the commotion in the open

खुले में कपड़े चेंज करने पर मॉल में हंगामा

Wed, 13 Jul 2016 11:33 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Changing clothes in the mall at the commotion in the open
शोरूम में हंगामे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। शहर के बीचों-बीच नयागंज में एक शॉपिंग मॉल में शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि यह दोनों युवक खुले में कपड़े चेंज कर रहे थे। मॉल की महिला कर्मियों ने जब इनकी इस हरकत का विरोध किया तो यह अभद्रता पर उतारू हो गए। यह देखकर मॉल के अन्य कर्मचारी भी इकट्ठे हो गए इन युवकों की हरकत का विरोध शुरू कर दिया, जिससे वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इन दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि नयागंज में वी.मार्ट नाम से कपड़ों का मॉलनुमा शोरूम है। इसमें लेडीज स्टाफ भी काम करता है। बताते हैं कि बुधवार की देर शाम दो युवक शोरूम में आए। इन युवकों ने शोरूम में शर्ट और कुछ कपड़े पसंद किए। बताते हैं कि जब इन युवकों ने शोरूम के चेंज रूम में जाने की जगह शो रूम में खुले में ही कपडे़ चेंज करने के प्रयास किए तो शोरूम में तैनात कर्मियों ने इनको टोकते हुए चेंज रूम में जाकर ही कपड़े ट्राई करने को कहा।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस बात से यह युवक बिफर गए। इन युवकों ने शोरूम की महिला कर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुना डालीं। युवकों द्वारा हंगामा किए जाने पर शोरूम में काम कर रहा पूरा स्टाफ एकत्रित हो गया। इन सभी ने एकत्रित होकर युवकों को वहीं शोरूम में ही बिठा लिया। इसकी जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब इन युवकों को हिरासत में लिया तो तलाशी में इनमें से एक की जेब से शराब का पौव्वा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम के बाहर उमड़ पड़ी भीड़
हाथरस। शहर में लगातार दूसरे दिन रेस्टोरेंट के बाद शोरूम में युवकों द्वारा महिला कर्मियों के साथ की गई बदसलूकी की खबर शहर के बाजारों में काफी तेजी से फैली। थोड़ी देर में वहां काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ के कारण आम रास्ता भी बंद हो गया। जो भी घटना के बारे में सुनता, इसकी जानकारी के लिए शोरूम के बाहर आकर खड़ा हो जाता। इसे देखते हुए पुलिस को मौके पर लगी भीड़ को वहां से हटाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed