फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chandrapur police withdraws child marriage, procession

चंदपा पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह, बारात लौटी

Mon, 04 Dec 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 04 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 Chandrapur police withdraws child marriage, procession
डेमो इमेज - फोटो : Amar Ujala
बाल विवाह जैसी कुरीति आज के दौर में भी मौजूद है। पुलिस की कोशिश के कारण चंदपा में एक किशोरी बाल विवाह जैसी कुरीति का शिकार होने से बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाल विवाह को रुकवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई का पता चलते ही बारात वापस लौट गई। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को हिरासत में ले लिया गया। किशोरी को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र  के गांव बघना में 15 वर्षीय  किशोरी तनु पुत्री धर्मवीर के विवाह की सूचना गांव के ही एक शख्स  ने यूपी 100 को दी थी। तनु कक्षा सात की छात्रा है। उसकी शादी गुरुग्राम के बॉबी से उसके पिता   ने तय की थी। बॉबी ऑटो चालक है। परिजनों को पुलिस की कार्रवाई का डर था इसलिए पूरा कार्यक्रम काफी गोपनीय रखा गया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार रात को बारात गुरुग्राम से हाथरस आ रही थी। रात को बारात      के पहुंचते ही फेरे पड़ने वाले थे लेकिन गांव के लोगों को इसकी भनक लग गई थी। महज 15 साल की कक्षा सात की तनु की मासूमियत को देखकर कई लोग उसकी शादी के खिलाफ हो गए थे। गांव की कई समझदार महिलाएं भी इस शादी को रुकवाने के लिए प्रयासरत थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं में से किसी ने यूपी 100 को सोमवार रात सूचना दे दी। यूपी 100 मौके पर पहुंची तो खलबली मच गई। मामले की जानकारी करने के बाद यूपी 100 ने थाना पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंचने के बाद थाना पुलिस ने महिला थाने की एसओ पंकज रानी और महिला सिपाहियों को बुलाया। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को  देते हुए माता-पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई की भनक बारातियों को भी लग गई। चंदपा के नजदीक पहुंचने के बावजूद बारात गांव तक नहीं आई और वापस लौट गई। 


एसओ विनोद कुमार का  कहना है कि माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी को भी महिला पुलिस  के संरक्षण में रखा गया है।  पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला थाने की एसओ पंकज रानी ने बताया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित हेल्पलाइन181 की टीम को भी बुलाया गया है। इसके  बाद ही आगे की कार्रवाई तय   की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed