फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cash stolen from a house off of millions

बंद मकान से लाखों की नकदी-सामान चोरी

Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen from a house off of millions
चोरी के बाद मकान में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में इगलास अड्डा पर एक बंद मकान से चोरों ने नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। चोरी गए सामान में करीब एक लाख की नकदी भी बताई जा रही है। घटना की तहरीर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने घटना के बारे में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राज पुत्र सुरेशचंद्र ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसके परिजन घर पर नहीं थे। इस वजह से वह घर के बाहर अपनी दुकान से बाजार में खाना खाने गया था। चोरों ने उसके मकान में रखी एक लाख रुपये की नकदी, लैपटॉप, चार मोबाइल फोन सहित लाखों का कीमती सामान पार कर दिया। जब वह खाना खाने के बाद शाम को करीब 11 बजे घर लौटा तो घर का पूरा सामान गायब था। शहर के व्यस्त इलाके में हुई चोरी की इस वारदात से लोगों में दहशत है। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों में इस इलाके में आए-दिन हो रही चोरी की घटनाओं से नाराजगी थी। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। एसओ हाथरस गेट केपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। छानबीन चल रही है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन



एक महीने में चोरी की दूसरी बड़ी वारदात
इगलास अड्डे पर एक महीने के भीतर चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पूर्व चोरों ने सहकारी ग्राम्य विकास बैंक में सेंध लगाई थी। चोर बैंक की तिजोरी ही उठाकर ले गए थे। इस चोरी की वारदात के मास्टर माइंड पुलिस की पकड़ से दूर हैं। लोगों को आशंका है कि इसी गिरोह ने बंद मकान में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed