{"_id":"5a8c6e8c4f1c1b2d068b7bc7","slug":"cash-hemp-drug-powder-found-in-the-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में नकदी, गांजा, नशीला पाउडर मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापे में नकदी, गांजा, नशीला पाउडर मिला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन कोतवाली में मेंडू में नशा कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद खुलासा करते एएसपी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा मेंडू में हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह की अगुवाई में सट्टे के अड्डे पर की गई छापेमारी का मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया। कोतवाली हाथरस जंक्शन में पत्रकारों से बातचीत में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार और सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि छापेमारी में करीब 6.57 लाख रुपये की नकदी के अलावा एक किलो गांजा और 400 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है।
एएसपी ने बताया कि छापेमारी करने वाली टीम में सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह के साथ कोतवाली प्रभारी हाथरस जंक्शन जगदीशचंद्र एवं महिला थाना प्रभारी पंकज रानी भी मय हमराहों के उपस्थित थीं। जब पुलिस टीम आरोपी हरिओम के घर छापा मारने पहुंची तो उसके घर के आंगन में चार-पांच व्यक्ति खड़े थे। उनमें से एक ने कहा कि एक लगाओ-100 पाओ। यह लोग पुलिस को देखकर जीने के रास्ते उतरकर भाग गए। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त हरिओम की तलाशी ली गई तो वह दाहिने हाथ में पॉलीथिन में बंद सफेद नशीला पाउडर पकड़ा था, जिसकी कीमत 4.08 लाख रुपये थी।
उसकी जेब से सट्टा पर्ची भी बरामद हुई, जबकि उसकी पत्नी मुन्नी देवी के पास से पकड़े गए थैले में पॉलीथिन में रखी 200 पुड़िया गांजा वजनी करीब एक किलो बरामद हुईं। इनकी कीमत करीब 2.49 लाख रुपये है। सट्टा पर्चियां भी बरामद हुईं। एएसपी अरविंद ने बताया कि दोनों से जब पूछताछ की गई तो दोनों ने एकराय होकर बताया कि वह अपने लड़के राजकुमार और कृष्णा के साथ मिलकर नशीला पाउडर गांजा और सट्टे की खाईबाड़ी बड़े पैमाने पर करते हैं, जिससे हम लोगों को अधिक धन लाभ प्राप्त होता है।
विज्ञापन
अभी मौके से हमारे दोनों लड़के पुलिस को देखकर भाग गए हैं। पुलिस भागे गए इन दोनों युवक राजकुमार और कृष्णा की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। एएसपी ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जुआ, सट्टा, नशीले पाउडर रखने, 3यूपी गुंडा एक्ट, एकराय होकर लोगों के साथ मारपीट करने एवं धमकी देने के मामले प्रमुख हैं।