फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   care takers attack on hospital staff

स्टाफ नर्स-वार्ड ब्वाय को धुना

Sat, 09 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 09 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
care takers attack on hospital staff
थ्‍ााने पहुंचे अस्पताल के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर को एक 16 वर्षीय लड़की के पिता ने जमकर हंगामा काटा। बेटी के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर आरोपी ने अपने आठ-दस साथियों को वहां बुला लिया और स्टाफ पर हमला कर दिया। वार्ड में मौजूद वार्ड ब्वॉय की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं बुजुर्ग स्टाफ नर्स को भी नहीं छोड़ा। उन्हें भी ड्यूटी रूम से खींचकर पीटा गया। बमुश्किल वह अपनी जान बचा सकीं। नर्स ने इस मामले में हाथरस गेट पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी नहीं पकड़ा गया तो चिकित्साकर्मियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विमला मसीह ने थाने में मौजूद सीओ सिटी प्रीति सिंह को बताया कि एक लड़की को पिछले कई दिन से उल्टी-दस्त की शिकायत है। उसके पिता ने शनिवार सुबह उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को ऊपरी मंजिल पर बने वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। लड़की के पिता का कहना था कि उपचार के बावजूद दस्त कम नहीं हो रहे। इसे लेकर उसकी नोक-झोंक वार्ड ब्वाय और स्टाफ नर्स से हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के बाद आरोपी सबक सिखाने की बात कहकर चला गया। कुछ देर बाद वह आठ-दस लोगों को साथ लेकर आया। नर्स के मुताबिक सभी ने शराब पी रखी थी। आरोपियों ने आते ही वार्ड में कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। वार्ड ब्वाय को पीटने के बाद वह स्टाफ नर्स को ड्यूटी रूम के अंदर से खींच लाए। स्टाफ नर्स बचकर भाग नहीं जाए, इसके लिए उन्होंने वार्ड का गेट अंदर से बंद कर लिया। किसी तरह विमला मसीह आरोपियों से बचकर भागी और शोर मचाते हुए नीचे आईं।

जब तक अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर वार्ड में पहुंचे, आरोपी मरीज को लेकर भाग निकले। वार्ड ब्वाय प्रदीप शर्मा और स्टाफ नर्स विमला मसीह के साथ हुई मारपीट से आक्रोशित चिकित्सा कर्मी और डॉक्टर थाना हाथरस गेट पहुंच गए। सभी ने कहा कि अगर आरोपी जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। एसओ हाथरस गेट केपी सिंह का कहना है कि स्टाफ नर्स ने शिकायत की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।


चिकित्साकर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
हाथरस। जिला अस्पताल में एक मरीज के तीमारदारों के स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय को पीटे जाने के बाद से अस्पताल के कर्मचारी आक्रोशित हैं। इस घटना के बाद पैरामेडिकल स्टाफ ने बैठक की और आरोपियों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। अध्यक्षता महेश सेंगर ने की और संचालन लक्ष्मी रानी ने किया। बैठक में विमला मसीह, सुनीता सिंह, हरिनिवास शर्मा, सुमन प्रभा केसरी, रीना मसीह, शांति सेंगर, मुकेश कुमारी, सुशीला देवी, कृष्णा आर्य, रीता रानी, मनोरमा सिंह, अशोक गौतम, महेश कुमार, लक्ष्मन सिंह, प्रदीप कुमार, मोहित कुमार, अमित कुमार, प्रमोद शर्मा व ऋषि कपूर मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed