फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car and loader clash, uncle's nephew's death

कार और लोडर की भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौत 

Fri, 22 Jun 2018 12:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला , हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला , हाथरस। Updated Fri, 22 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Car and loader clash, uncle's nephew's death
-इगलास रोड बाइपास पर सड़क दुर्घटना में घायलों का जिला अस्पताल में होता उपचार - फोटो : Amar Ujala
इगलास रोड बाईपास पर सादाबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार की भिड़ंत आगरा की ओर से आ रहे लोडर से हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों में से पांच को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान चाचा-भतीजे ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।  
विज्ञापन


हाथरस गेट पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नंदा के मुकेश कुमार की बेटी की सगाई गुरुवार को सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा में होनी थी। गांव के महाराज सिंह (65) पुत्र भाव सिंह अपने भतीजे राकेश (40) पुत्र कुंवरपाल, राकेश के बेटे योगेश, सोनू पुत्र दिंगबर, सोनू के भाई संजय और पदम पुत्र रमेश चंद्र के साथ कुरसंडा जा रहे थे। कार संजय चला रहा था।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे इगलास रोड बाईपास चौराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में लोडर चालक सुरेश पुत्र जुगेंद्र निवासी टेड़ी बगिया, आगरा भी घायल हो गया। कार सवार राकेश, महाराज सिंह, संजय और पदम को जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राकेश को परिजन हाथरस के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज सिंह ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया, वहीं उनके भतीजे राकेश की हाथरस के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं महाराज सिंह के शव का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में कराने की तैयारी की जा रही थी। कोतवाल योगेश सिरोही ने बताया कि हादसे के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed