{"_id":"574dd0b64f1c1b77071094be","slug":"cantor-s-just-the-showdown-dozens-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-कैंटर की हुई भिड़ंत, दर्जनों घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-कैंटर की हुई भिड़ंत, दर्जनों घायल
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
कैंटर और राेडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। कस्वा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जरैया मोड़ पर मंगलवार की सुबह हाथरस से यात्री लेकर जा रही राड़बेज की बस सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। दुर्घटना में कैंटर चालक सहित दर्जनों यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीर एवं ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।
उप्र परिवहन निगम के अलीगढ़ डिपो की बस संख्या-यूपी 81एएफ/ 0672 हाथरस से यात्री लेकर अलीगढ़ की ओर जा रही थी। बस जैसे ही कस्वा पार कर जैरैया मोड़ पर पहुंची वैसे ही ओवर टैक करने के चक्कर में सामने से आ रहे कैंटर संख्या-डीएल-1-एलजी/4884 से टकरा गई। यात्रियों की चीख पुकार सुन कर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कैंटर चालक बावेश पुत्र महावीर निवासी रिजापुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी तथा दर्जन भर बस यात्री घायल हो गए। स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद घायल यात्री अपने अपने घर वापस लौट गए। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। समाचार लिखने तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।