फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Candidate be accused of missing stickers

प्रत्याशी ने लगाया पर्चा गायब कराने का आरोप

Thu, 18 Feb 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव में भी धांधली की शिकायतें मिल रही हैं। सासनी ब्लॉक के गांव ऊतरा निवासी संगीता देवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत भेजी है, जिसमें आरओ और गांव के कुछ लोगों पर साठ-गांठ के तहत उनका नामांकन पत्र गायब कराने का आरोप लगाया है।

संगीता के मुताबिक 14 फरवरी को उन्होंने ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा भरा था। जांच में यह सही मिला था। पर्चा स्वीकार कर उन्हें रसीद भी दे दी गई। 17 फरवरी को जब वह अपना चुनाव चिह्न लेने ब्लॉक गईं तो वहां उनका पर्चा नहीं था। उनके पति के बड़े भाई ने जब आरओ से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका पर्चा प्रस्तावक ले गया है, जबकि हकीकत में उनका प्रस्तावक दो दिन पूर्व ही एक शादी समारोह में बुलंदशहर गया था हुआ था। इसका शपथ पत्र जरूरत पड़ने पर उपलब्ध कराया जा सकता है। उनके पति के बड़े भाई चुनाव खिड़की पर ही मौजूद थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में भी पर्चा गायब  करा दिया गया। जब उन्होंने इस मामले का विरोध किया तो उन्हें निर्दोष होते हुए भी पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया। उन्होंने शिकायत की तत्काल जांच कराते हुए दोबारा इस वार्ड में उपचुनाव कराने की मांग की है।

विज्ञापन

प्रत्याशी का प्रस्तावक खुद शपथ पत्र देकर पर्चा वापस ले गया। वैसे भी चुनाव में किसी भी सदस्य का पर्चा खारिज करने और उसकी जांच का पूरा जिम्मा एआरओ का होता है। 

-रामप्रताप, उपकृषि निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed