{"_id":"c938c5e4250a7c3340682e3a12cf20fa","slug":"call-centre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल सेंटर ने तेलंगाना के युवक को लगाया चूना,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉल सेंटर ने तेलंगाना के युवक को लगाया चूना,
hathras
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर में कॉल सेंटरों का मकड़जाल फैलता ही जा रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों के बाद अब कॉल सेंटर दक्षिणी राज्यों के युवाओं को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला तेलंगाना राज्य के बारंगल जिले के युवक का है, जिसे सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉल सेंटर ने मोटा चूना लगाया है। युवक ने सदर कोतवाली पुलिस को फोन पर अपने साथ हुए फर्जीवाड़े की जानकारी दी है।
युवक का कहना है कि हाथरस के कॉल सेंटर ने सात हजार रुपये में एक नामचीन कंपनी की किट के साथ सैमसंग का मंहगा मोबाइल फोन देने की बात कही थी। कॉल सेंटर ने पहले रकम जमा करा ली। घर पहुंचे पार्सल में फोन नहीं निकला और बाकी सामान पर नामचीन कंपनी का लोगो जरूर था, लेकिन यह सारा सामान नकली था। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि युवक ने उन्हें फोन कर शिकायत की है। युवक को फैक्स से अपनी तहरीर भेजने को कहा गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी कॉल सेंटर संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।