फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bullet rider killed, two injured in accident

हादसे में बुलेट सवार की मौत, दो घायल

Thu, 20 Dec 2018 12:00 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 20 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bullet rider killed, two injured in accident
मीरपुर के निकट सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
अलग अलग स्थानों पर बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक  व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इन दुर्घटनाओं में बाइक और बुलेट क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों ही घटनाओं में चौपहिया वाहनों ने दुपहिया वाहनों में टक्कर मार दी। घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन


जलेसर रोड पर गंदेनाले के पास एक अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार को रौंद दिया। इस बुलेट सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना में रामबृज पुत्र सत्यराम निवासी हबीबपुर थाना महावन की मौत हो गई। शव को पुलिस द्वारा सीएचसी लाया गया। जहां उसके परिजन भी पहुंच गए। करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


इधर, गांव मीरपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक के आगे सांड़ आ गया, जिससे बाइक असंतुलित हो गई। बाइक सवार राजेंद्र पुत्र धर्मवीर निवासी नगला अलिया और नरेंद्र उर्फ गुड्डुू पुत्र लटूरी सिंह निवासी नगला अलिया बाइक सहित नीचे गिर गए। घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को आगरा के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed