{"_id":"5741f7b54f1c1bb415690c6a","slug":"boy-deid-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से गिरा, ऊपर से निकले कई वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से गिरा, ऊपर से निकले कई वाहन
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
Updated Sun, 22 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Accident in Sikandra rao
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। हाथरस नहर से आगे चकेरी प्लांट के समीप कोतवाली के गांव कमालपुर निवासी 20 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक साइकिल से गांव जा रहा था। तभी उसे किसी बाइक ने रौंद दिया। इसके पश्चात कई वाहन उसके ऊपर से निकल गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह दो घंटे हाथरस मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया।
बता दें कि गांव कमालपुर निवासी युवक लालाराम पुत्र बलवीर सिंह सिकंदराराऊ से गांव जा रहा था कि तभी पीछे से एक बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। युवक सड़क पर घायल होकर गिर पड़ा। वो संभल पाता, उससे पूर्व धड़ाघड़ तेज गति से कई वाहन उसके ऊपर से गुजर गए। सड़क पर पड़े उसके क्षत-विक्षत शव को किसी ने किनारे झाड़ियों की तरफ डाल दिया।
सुबह ग्रामीणों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली घटनास्थल पर एकत्रित होकर आक्रोश व्यक्त करने लगे। भीड़ ने सड़क पर अवरोध डालकर सुबह जाम लगा दिया। ग्रामीणों में गुस्सा इस बात पर था कि आखिर उनके बच्चे को किसने सड़क से घसीटकर झाड़ियों में फेंका है। सूचना पर एसओ शंभुनाथ सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस के समझाने-बुझाने पर करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इधर, जाम के कारण आने-जाने वाले वाहनों को पुलिस इधर-उधर डाइवर्ट करती रही। मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता बलवीर सिंह ने कोतवाली में दर्ज करा दी है।