फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bolero rider miscreants looted cash and mobile

बोलेरो सवार बदमाशों ने लूटी नकदी और मोबाइल

Sun, 07 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

सादाबाद। बोलेरो सवार बदमाशों ने गांव मढ़ाका के एक युवक को बिस्कुट खिलाकर और कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अचेत कर दिया। युवक से दो मोबाइल, एक बैग और पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश युवक को कुरसंडा मोड़ के निकट पटरी किनारे डाल कर फरार हो गए। शनिवार को पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

गांव मढ़ाका सहपऊ निवासी विजय कुमार पुत्र संजय कुमार चार फरवरी की  शाम आगरा से सादाबाद आ रहा था। तभी एक बुलेरो गाड़ी उसके पास आकर रूकी, उसने सादाबाद चलने को कहा तो वह उसमें बैठ गया। रास्ते में उसमें बैठे चार-पांच लोगों ने उसे बिस्कुट और कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक  पीते ही वह अचेत हो गया। अचेत अवस्था में बुलेरो में सवार बदमाशों ने उससे दो मोबाइल फोन, दो जोड़ी कपड़े, एक ब्लेजर और पांच हजार रूपये की नकदी व कंबल छीन लिया और उसे गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। सूचना पर वहां उसके पिता पहुंच गए और अचेतावस्था में ही घर लेकर आए। घटना की शिकायत विजय अपने परिजनों के साथ शनिवार को सादाबाद कोतवाली लेकर पहुंचा। विजय से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटनाक्रम को थाना एत्मादौला आगरा का बताते हुए आगरा जाकर मामला दर्ज कराने को कहा। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed