फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bodies found hanging from a tree , charged with murder

पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप 

Mon, 21 Mar 2016 12:18 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bodies found hanging from a tree , charged with murder
मृतक के विलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसगांव में एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक के बेटे ने गांव के ही कुछ लोगाें पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन


गांव निवासी में सत्यवीर बघेल पुत्र मुंशीलाल बघेल का शव गांव के नजदीक से गुजरने वाली नहर के पास एक आम के पेड़ पर लटका मिला। इसकी जानकारी पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। उसके सबसे बड़े पुत्र सुभाष ने गांव के ही कुछ लोगाें पर उसके पिता की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। सुभाष के मुताबिक  रविवार सुबह उसके पिता का गांव के ही कुछ दबंग लोगों से झगड़ा हो गया था। दबंगों ने पिता के साथ मारपीट भ्ज्ञी की थी। कुछ दिन पहले उसके चाचा तेजपाल की भी इन्हीं लोगों ने पिटाई की थी। बात अधिक बढ़ने पर इन्हीं लोगों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed