फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP leader charged for taking tender, fake FDR in hathras

टेंडर लेने के लिए भाजपा नेता ने लगाई फर्जी एफडीआर 

Thu, 06 Jul 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 06 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP leader charged for taking tender, fake FDR in hathras
bjp logo
भाजयुमो नेता अमित भौतिका पर फर्जी एफडीआर लगाकर टेंडर लेने का आरोप लगाते हुए ईओ लल्लन यादव ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। ईओ के मुताबिक अमित भौतिका ने टेंडर के लिए असली एफडीआर की जगह उसकी रंगीन स्कैन कॉपी लगाकर टेंडर लिए। यही नहीं एफडीआर का भुगतान बैंक से लेने के बाद भी इसी रंगीन कॉपी की मदद से टेंडर लेकर फर्जीवाड़ा किया गया। बता दें कि अमित भौतिका भाजपा युवा मोर्चा के बृज प्रांत मंडल के कोषाध्यक्ष पद पर हैं।
विज्ञापन


ईओ लल्लन यादव के मुताबिक अमित भौतिका ने अपने पिता राजकुमार अग्रवाल की कंपनी श्रीनाथ कंस्ट्रक्शन के लिए टेंडर लेने के लिए बैंक ऑफ इंडिया की 50 हजार रुपये कीमत की एफडीआर (संख्या 204103) लगाई थी। इस एफडीआर की परिपक्वता की तिथि पूरी होने से पहले ही 22 अप्रैल 2016 को इसका भुगतान बैंक से प्राप्त कर लिया गया। बैंक से भुगतान लेने के बाद अमित भौतिका ने एफडीआर की रंगीन स्कैन कॉपी लगाकर लाखों के टेंडर ले लिए। वर्ष 2016-17 में ही फर्जी एफडीआर के जरिए अईयापुर खुर्द, आवास विकास सेक्टर एक और लाला के नगला में सड़क निर्माण के टेंडर श्रीनाथ कंस्ट्रक्शन ने लिए।
विज्ञापन


यहीं नहीं साल 2016 में जिस एफडीआर का भुगतान भौतिका ले चुके थे, उसी की रंगीन स्कैन कॉपी से अगले साल वर्ष 2017-18 में भी कई टेंडर ले लिए गए। इनमें इंडिया मार्का हैंडपंपों को लगाने का ठेका, खातीखाना में सड़क निर्माण और माया टॉकीज से लाल डिग्गी तक नाले की सफाई का ठेका शामिल है। ईओ ने कहा है कि पिता की कंपनी के लिए टेंडर लेने के दौरान फर्जी एफडीआर अमित भौतिका द्वारा लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का खुलासा होने के बाद डीएम अमित कुमार सिंह ने ईओ से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को कहा था। ईओ लल्लन यादव ने गुरुवार शाम को कोतवाली हाथरस गेट को तहरीर दी। गुरुवार रात एसएसआई रामवतार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में लगाए जाने वाली उचित धाराओं का पता कर रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed