{"_id":"5881025c4f1c1b417fefdee7","slug":"bikers-looted-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े राहगीर से लूटा कीमती मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े राहगीर से लूटा कीमती मोबाइल
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बाइकर्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। अगर आप राह चलते फोन पर बात करने के आदी हैं तो जरा संभल जाएं। शहर में बाइक सवार लुटेरों का ऐसा गिरोह सक्रिय है जिसकी नजर उन युवाओं पर रहती है जो महंगे फोन से बात करते हुए चलते हैं। बुधवार को दिनदहाड़े इस गिरोह के बेखौफ बदमाशों ने एक राह चलते युवक से मेंडू रोड के पास मारपीट कर कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। युवक शहर में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आया था। अपने साथ हुई वारदात की शिकायत युवक ने यूपी 100 के कंट्रोल रूम को की और मेंडू गेट पुलिस को भी शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब दिनदहाड़े शहर में मोबाइल की लूट की गई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। चंद रोज पहले ही बस स्टैंड पर सड़क पर चलते हुए बात कर रहे युवक से फोन छीनकर दो बाइक सवार भाग निकले थे। टूंडला की सिंडी कॉलोनी के रहने वाले कपिल सक्सेना पुत्र रामखिलौनी मोहनगंज में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में आए थे। वह अपने मोबाइल फोन से बात कर मेंडू रोड की ओर जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और फोन छीन लिया।
आरोपियों के भाग जाने के बाद सकपकाए कपिल ने किसी तरह अपने दूसरे रिश्तेदारों को इस लूट के बारे में बताया। रिश्तेदारों की सलाह पर कपिल ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान कराई जाएगी। मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।