{"_id":"57c08b494f1c1b0d4bd4ff73","slug":"bikers-looted-goodluck-of-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से गल्ला लेकर भागे बाइकर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से गल्ला लेकर भागे बाइकर्स
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। कस्बे में शुक्रवार को बाइकर्स ने चोरी की अजीबोगरीब वारदात को अंजाम दिया। बाइकर्स दुकान से रुपयों से भरा गल्ला लेकर ही भाग गए। स्थानीय लोगों ने बाइकर्स का पीछा किया लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला।
सलेमपुर रोड स्थित एक तेल मिल में रखे गल्ले को दो बदमाश शुक्रवार की सुबह करीब पौने 10 बजे उस समय लेकर भाग गए जब दुकानदार अपने नौकर के साथ काम में व्यस्त था। दो बदमाश अपाचे बाइक पर आए। इस दौरान एक बदमाश बाइक को स्टार्ट करके खड़ा रहा। जबकि दूसरा बदमाश गद्दी के पास रखे गल्ले को उठाकर भाग गया। दुकानदार ने शोर मचा दिया।
बाइक पर बैठकर यह बदमाश सहपऊ रोड की तरफ भागे तो कई लोगों ने बदमाशों का नगला ब्राहमण तक पीछा भी किया लेकिन बदमाश का कहीं पता भी नहीं चला। दुकानदार के मुताबिक गल्ले में करीब 10 हजार रुपये रखे हुए थे। घटना के संबंध में ग्रीस कुमार गुप्ता पुत्र डोरीलाल ने थाने मे अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।