फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike Stolen gang arrested in Hathras

बाइक चोरी करने वाला गैंग दबोचा, चार बाइकें बरामद 

Mon, 12 Feb 2018 11:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 12 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike Stolen gang arrested in Hathras
गैंग के बारे में जानकारी देते एसपी। - फोटो : amar ujala
सासनी पुलिस ने रविवार को नगला घना मोड़ के जंगल के पास से तीन बाइक चोरों को दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की चार बाइक, हाल ही में सासनी से चोरी किया गया कैमरा आदि सामान से भरा बैग, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों में से एक 15 हजार रुपये का इनामी है। आरोपियों पर लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


एसपी घुले सुशील ओर एएसपी अरविंद कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कोमल बघेल, कालू पंडित और जीतू हैं जो इगलास थाना क्षेत्र के गांव कांका के रहने वाले हैं। कोमल बघेल पर 18, कालू पंडित और जीतू पर आठ-आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बीते कई महीने से वांछित चल रहे थे। आरोपियों से चंदपा में की गई लूट के 1300 रुपये, अकराबाद में हुई लूट की एक जोड़ी पायल, विजयगढ़ से चोरी की गई एक डिस्कवर बाइक, दो दिन पहले सासनी में चोरी किया गया बैग बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


इस बैग में रखा सामान भी जिसमें एक वीडियो कैमरा, आधार कार्ड, मार्कशीट, एसएससी का प्रवेश पत्र और जर्सी आदि भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन अन्य बाइक भी बरामद की गई है। इनमें से एक डिस्कवर, एक पैशन प्रो और एक महेंद्रा सेंट्रा है। एसपी घुले सुशील ने कहा कि आरोपियों से अलीगढ़ पुलिस ने भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने हाथरस जंक्शन और सासनी क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दिया है। बीते चार से यह गैंग पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। खुलासा करने वाली टीम में एसएचओ प्रदीप कुमार, एसएसआई विनोद कुमार, एसआई उमेश शर्मा, हेमंत राघव, अनिल कुमार, रामकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed