फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider to shot dead, serious overtake

ओवरटेक करने पर बाइक सवार को मारी गोली, गंभीर

Sat, 29 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 29 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider to shot dead, serious overtake
गाेली मारी - फोटो : Amar Ujala
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार युवकों ने एक बाइक सवार को केवल इसलिए गोली मार दी, क्योंकि वह बार-बार उनकी बाइक को ओवरटेक कर रहा था। कंधे में गोली लगने से घायल शख्स को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इसे रंजिश में की गई वारदात मान रही है।       
विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के गांव कटैलिया के रोहन सिंह पुत्र फूल सिंह की ननिहाल सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव पचौ में है। रोहन शनिवार को अपने दोस्त राजकुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अईयापुर कला के साथ बाइक पर ननिहाल जा रहा था। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में सलेमपुर के पास दो बाइक सवार युवकों को ओवरटेक करने के बाद विवाद शुरू हुआ। आरोपी युवकों ने बाइक को तेजी से आगे लाते हुए रोहन और उसके दोस्त के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद मामला शांत हो गया। हालांकि कुछ देर बाद रोहन की बाइक फिर आरोपियों की बाइक से आगे निकल गई। इसे लेकर आरोपियों ने रोहन की बाइक को आगे जाकर रोक लिया।
विज्ञापन


रोहन और उसके दोस्तों ने भी आरोपियों का विरोध किया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक आरोपी ने तमंचा निकालकर रोहन पर फायर कर दिया। गोली सीधे रोहन के कंधे में लगी। फायर करने के बाद आरोपी भाग निकले। राजकुमार ने रोहन के घायल होने की सूचना यूपी 100 को दी।  इसके बाद पुलिस एंबुलेंस में रोहन को अस्पताल ले गई जहां से उसे रेफर कर दिया गया। कोतवाल हाथरस जंक्शन अनिल कुमार  सिंह का कहना है कि मामला  केवल ओवरटेक करने को लेकर झगड़े का नहीं लग रहा। इस तरह का हमला अक्सर रंजिश में होता है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed