{"_id":"578527894f1c1b191d13dd3e","slug":"being-the-black-market-wheat-bag-caught-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को जा रहा 30 बोरा गेहूं पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी को जा रहा 30 बोरा गेहूं पकड़ा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। नौगांव से कुरसंडा की ओर जाने वाले बंबे के रास्ते पर पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक लोडर वाहन को पकड़ लिया। इसमें 30 बोरा गेहूं के लदे हुए थे। पुलिस के मुताबिक यह गेहूं राशन का है। पुलिस ने लोडर को चालक सहित कब्जे में ले लिया है और इसे पुलिस चौकी बिसावर पर ले जाकर खड़ा कर लिया।
ग्राम नौगांव निवासी राजेंद्र सिंह काका ने बताया कि यह राशन नगला घनी के एक राशन डीलर का है। पूर्ति विभाग और प्रशासन के कर्मचारी और अधिकारी इस मामले में लीपापोती करने में लगे हुए हैं। इस संबंध में एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्होंने पूर्ति विभाग की टीम को बिसावर चौकी पर भेजा है। जहां पर पकडे़ गए खाद्यान्न की जांच कराई जा रही है। बिसावर चौकी प्रभारी संजय सिंह को सूचना दी गई कि नौगांव के एक राशन डीलर द्वारा कार्डधारकों का राशन कालाबाजारी करने के लिए एक मैक्स लोडर वाहन के जरिए आगरा स्थित टेढ़ी बगिया में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस के सहयोग से रात्रि करीब साढे़ नौ बजे ग्रामीणों ने इस लोडर को पकड़वा दिया।