फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Badmashs dream of making a looted house

बदमाशों ने लूटा घर बनाने का सपना

Wed, 25 Oct 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 25 Oct 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Badmashs dream of making a looted house
लूट का शिकार वृद्ध। - फोटो : amar ujala
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा और नगरिया के बीच दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने 75 वर्षीय वृद्ध की जेब में रखे 50 हजार रुपये छीन लिए। वृद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित घर के निर्माण के लिए बैंक से किस्त निकालकर ला रहा था। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात ने हाथरस जंक्शन पुलिस के होश उड़ा दिए। मौके पर जांच-पड़ताल के लिए सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह भी पहुंच गए। देर शाम तक अधिकारी आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश में जुटे थे। 
विज्ञापन


वृद्ध देवीराम पुत्र सुखराम थाना क्षेत्र के गांव मोहारी के रहने वाले        हैं और उनका कैलोरा स्थित केनरा बैंक में खाता है। देवीराम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हाल ही में सरकार से 70 हजार रुपये की एक किश्त मिली थी। मंगलवार शाम को वह 50 हजार रुपये निकालने बैंक गए थे। रुपये निकालने के बाद वह देवीराम को बैंक में ही गांव के राजेश कुमार मिल गए।   राजेश कुमार ने भी बैंक से दस हजार रुपये निकाले। 
विज्ञापन


इसके बाद देवीराम राजेश कुमार की बाइक पर सवार होकर गांव के लिए लौट रहे थे तभी बीच रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और धक्का देकर देवीराम की जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। हथियारबंद आरोपियों ने राजेश कुमार के पास रखे 10 हजार रुपये नहीं लूटे। शायद उन्हें राजेश कुमार के पास रुपये होने की जानकारी नहीं थी। देवीराम बेहद गरीब हैं और लूट की वारदात के बाद से बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ आशीष प्रताप और कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी देर तक जांच-पड़ताल में जुटे रहे, लेकिन लुटेराें का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। बीते कुछ दिनों में लूट की वारदातों में तेजी आई है। पुलिस ने कई बदमाशों को दबोचा भी है, लेकिन लूट की वारदातों को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोचकर लूट की घटना का राजफाश किया जाएगा।


एटीएम की जानकारी लेकर 20 हजार पार
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव खुटीपुरी के रहने वाले भूरी सिंह पुत्र हरचरन लाल को एक शातिर ठग ने 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया। भूरी सिंह के मुताबिक 16 अक्तूबर को उनके पास ठग ने फोन कर खुद को एसबीआई मुरसान का कर्मचारी बताया और कहा कि भूरी सिंह का एटीएम आधार कार्ड से लिंक न होने के कारण बंद हो गया है। इसके बाद आरोपी ने भूरी सिंह से एटीएम और आधार कार्ड से संबंधित जानकारी ले ली। इसके कुछ देर बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे जब भूरी सिंह बैंक पहुंचा तो उसे खाते से 19 हजार चार सौ रुपये निकलने की जानकारी हुई। इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की गई। भूरी सिंह के मुताबिक मैनेजर ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। भूरी सिंह ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed