फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Badmash again hoisted Hathras police sleep

बदमाशों ने फिर उड़ाई हाथरस पुलिस की नींद

Mon, 16 Oct 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 16 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Badmash again hoisted Hathras police sleep
लूट - फोटो : Amar Ujala
हाथरस में मेंडू रोड स्थित पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के भतीजे के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की हत्या और लूटपाट की वारदात का चंद घंटों के भीतर खुलासा करने के बाद चैन की सांस ले रही जिले की पुलिस की नींद बदमाशों ने एक बार फिर हराम कर दी।
विज्ञापन


एक पखवाड़े के भीतर बदमाशों ने सिकंदराराऊ की पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या और 8.86 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देकर जता दिया है कि उनके हौसलों में कोई कमी नहीं है। लूट-दर-लूट की वारदातों को अंजाम देकर लुटेरे खुलकर दिवाली मना रहे हैं, जबकि खासकर पेट्रोल पंप कारोबारियों में दहशत बढ़ती जा रही है। वो तो पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की हत्या और लूटपाट कर रहे भाग रहे बदमाशों की कार सहपऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वहां मिले घायल बदमाश की मदद से जिले की पुलिस ने इस वारदात का चंद घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस के लिए सिकंदराराऊ की इस वारदात का खुलासा करना किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां न तो पुलिस पर किस्मत की मेहरबानी है और न हीं बदमाशों का कोई ठोस सुराग पुलिस को मिला है। हालांकि वारदात के बाद से ही सिकंदराराऊ और हसायन पुलिस के अलावा एसओजी व स्वाट टीमें बदमाशों की सुरागरशी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। दिन दहाड़े हुई इस वारदात ने कारोबारियों के दिलों में खौफ जरूर बढ़ा दिया है। जिले के सुरक्षा इंतजाम एक बार फिर कटघरे में खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed