फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Arrested , accused of killing guard , seized the tractor - trolley

गार्ड की हत्या का आरोपी दबोचा, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

Sat, 13 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। हरियाणा पुलिस ने हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव अमोखरी में दबिश देकर फरीदाबाद में बीती चार फरवरी को हुई हत्या और लूट का पर्दाफाश कर दिया है। हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी से पूछताछ के बाद यहां दबिश देकर हत्या में शामिल उसके पिता और मुख्य आरोपी को दबोच लिया। बाप-बेटों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए ट्रैक्टर और ट्रॉली को भी बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर-55 थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी स्थित एक वर्कशॉप एसकेएम वैल्डिंग वर्क्स से खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया था। इस दौरान वर्कशॉप पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड का पता नहीं चला था। बाद में सिक्योरिटी गार्ड राकेश का शव पलवल सदर थाना क्षेत्र के बघौला गांव के निकट नेशनल हाईवे पर मिला था। यह ट्रैक्टर जोगेंद्र नाम के व्यक्ति का था। 

हरियाणा पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे में जुटी थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद गजेंद्र पुत्र अहवरन सिंह निवासी अमोखरी को दबोच लिया था। गजेंद्र पिछले कई सालों से फरीदाबाद में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गजेंद्र ने हत्या और लूट में अपने पिता को शामिल बताया। इस पर पुलिस ने गजेंद्र के पिता अहवरन सिंह को उनके गांव से पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वर्कशॉप से लूटे गए ट्रैक्टर को पुलिस ने गांव मान महौ से बरामद किया, जबकि ट्रॉली को दोनों ने हाथरस जंक्शन में ट्रॉली की डेंटिंग-पेंटिंग करने वाले एक दुकानदार को बेच दिया था। पुलिस ने यहां से इस ट्रॉली को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार का कहना है कि हरियाणा पुलिस दबिश को आई थी। उनके कुछ जवान सादा वर्दी में थे। पुलिस ने हत्या के आरोपी को दबोचा है और ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी बरामद किया है। दोनों वाहनों और आरोपियों को पुलिस अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed