फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Another child's condition deteriorated vaccination

टीकाकरण से बिगड़ी एक और बच्चे की हालत

Thu, 16 Jun 2016 11:54 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Another child's condition deteriorated vaccination
जिला अस्पताल में भर्ती हसायन के नगला शेखा का प्रशांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। हाथरस के बाद अब हसायन के गांव नगला शेखा में भी मिशन इंद्रधनुष के तहत किए गए टीकाकरण से एक और मासूम बच्चे की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इस बच्चे को गुरुवार को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


हसायन के गांव नगला शेखा निवासी मलखान सिंह के डेढ़ साल के बेटे प्रशांत का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 15 जून को टीकाकरण किया गया था। मलखान सिंह का आरोप है कि टीकाकरण के बाद से ही प्रशांत की हालत खराब हो गई। उसे गुरुवार को तेज बुखार आ गया। इधर, जब परिजन प्रशांत को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंघल ने बच्चे का उपचार किया। उपचार के दौरान पाया गया कि प्रशांत को बुखार था। मौके पर पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने प्रशांत का ब्लड टेस्ट भी कराया गया। मलेरिया आदि की भी जांच कराई गई है। 
विज्ञापन



- मासूम प्रशांत को पांचवां टीका लगा है। उसे किसी अन्य कारण से बुखार आया है। टीकाकरण से कोई रिएक्शन नहीं हुआ है। प्रशांत की खून की जांच करा ली है और उसे ठीक होने तक भर्ती कर लिया गया है। गर्मी के कारण ही प्रशांत की हालत खराब हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, हाथरस। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed