फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ANM assaulted , banners torn

एएनएम के साथ मारपीट, बैनर को फाड़ा

Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
ANM assaulted , banners torn
मारपीट अभद्रता के बाद डा रवि कौशिक को घटना की जानकारी देती हुई एएनएम जयललिता सेंगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हसायन। गांव हैदलपुर में टीकाकरण कर रही एक एएनएम को गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा दबंगई दिखाते हुए गांव में टीकाकरण किए जाने से मना किया गया। एएनएम के साथ मारपीट कर वैक्सीन कैरियर व बैनर, रजिस्टर को सड़क पर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी एएनएम के द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों व चिकित्सकों को दी गई है। घटना की तहरीर कोतवाली में देते हुए वूमेन हैल्प लाइन पॉवर व एसपी हाथरस से भी शिकायत की गई है। जानकारी के अनुसार सिकतरा निवासी जयललिता सेंगर पत्नी गजेन्द्र सिंह गांव हैदलपुर में एएनएम के पद पर तैनात है। एएनएम जयललिता सेंगर गांव हैदलपुर में टीकाकरण का कार्य कर रही थी। इसी दौरान गांव के श्रीनिवास के द्वारा एएनएम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर डाली। इस दौरान एएनएम और आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा श्रीनिवास का विरोध किया, जिस पर श्रीनिवास के द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गई। साथ ही श्रीनिवास के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर लगे टीकाकरण शिविर के बैनर को फाड़ दिया। वहीं बैक्सीन कैरियर को सड़क पर फेंक दिए जाने के कारण बैक्सीन कैरियर में रखी टीकाकरण बैक्सीन भी टूट गई। इस दौरान श्रीनिवास के द्वारा गांव में रजिस्टर को ले जाकर फेंक दिया। गांव में जमकर हंगामा भी किया। एएनएम के द्वारा डॉ. रवि कौशिक, डॉ. दानवीर, डॉ. जगदीश को पर घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं सूचना मिलते ही एसओ गंगा प्रसाद यादव मय फोर्स के गांव हैदलपुर पहुंचे तो आरोपी गांव से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed