फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger over the death of the horse fair , powerhouse commotion on

घोड़े की मौत पर फूटा गुस्सा, बिजलीघर पर हंगामा

Sun, 31 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। बिजली विभाग की लापरवाही और अनदेखी से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार को भी एक घोड़े की मौत करंट से हो गई, जिससे गुस्साए गांव कलवारी के लोगों ने गिजरौली बिजलीघर पर जमकर हंगामा काटा और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

गांव कलवारी निवासी राकेश पुत्र ओमप्रकाश शनिवार की दोपहर अपने घोड़े को लेकर गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसका घोड़ा गिजरौली बिजलीघर के निकट लगे एक ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच गया। ट्रांसफॉर्मर के नजदीक फैले करंट से घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर आसपास और गांव के काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश पनप गया। गुस्साए ग्रामीण गिजरौली बिजलीघर पर पहुंच गए और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। 

ग्रामीण बिजली विभाग पर अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि विभाग की लापरवाही से ट्रांसफॉर्मरों में करंट दौड़ रहा है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने विभाग से मुआवजे की मांग की।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed