{"_id":"579a50504f1c1bec6a21f16d","slug":"aligarh-worship-dead-body-was-thrown-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने अलीगढ़ की पूजा की हत्या कर फेंका था शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने अलीगढ़ की पूजा की हत्या कर फेंका था शव
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरसान में टिमरली रेलवे फाटक के पास मंगलवार रात मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। युवती बेसवां की रहने वाली थी। पिछले तीन दिन से युवती लापता थी और मायके वाले उसकी तलाश कर रहे थे।
परिजनों ने युवती के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जीआरपी ने आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन घटनास्थल इगलास थाना क्षेत्र का होने के कारण मामले की विवेचना इगलास पुलिस ही करेगी।
जीआरपी एसओ विनोद कुमार के मुताबिक युवती का नाम पूजा देवी पुत्री मथुरा प्रसाद शर्मा निवासी महतापुर, बेसवां है। पूजा के पिता मथुरा प्रसाद ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी की शादी पांच साल पहले बेसवां के ही हरस्वरूप पुत्र बंगाली से हुई थी। ससुरालीजन उसे दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे थे और मारते-पीटते थे।
विज्ञापन
इसे लेकर कई बार पूजा ने परिजनों को फोन कर अपनी जान को खतरा बताया था। मथुरा प्रसाद के मुताबिक आरोपियों ने घर में ही पूजा की हत्या करने के बाद उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और सभी घर छोड़कर फरार हो गए।
पूजा के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि इसी तरह आरोपियों ने उनके बेटे की भी दो साल पहले हत्या कर दी थी। जीआरपी एसओ विनोद कुमार का कहना है कि मथुरा प्रसाद की शिकायत पर पति, सास, ससुर, देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन इगलास पुलिस ही पूरे मामले की विवेचना करेगी, क्योंकि घटनास्थल इगलास थाना क्षेत्र का है।
मालूम हो कि मंगलवार रात टिमरली रेल फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर दो बाइक सवार पूजा के शव को रखकर चले गए थे। गेटमैन की होशियारी से ट्रेन आने से पहले ही शव को जीआरपी ने अपने कब्जे में ले लिया था और हत्या की आशंका के मद्देनजर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी थीं।