फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Administration was unaware of the death of the farmer

किसान की मौत से अंजान रहा प्रशासन

Fri, 29 Apr 2016 10:23 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सासनी। क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक किसान की मौत हो गई है, लेकिन तहसील प्रशासन इस घटना से पूरी तरह अंजान बना रहा। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए प्रशासन का कोई नुमाइंदा गांव नहीं पहुंचा।


जब प्रशासन के नुमाइंदों से जानकारी चाही तो एक-दूसरे पर टालते रहे और उनके पास इस घटना पर कोई भी जवाब नहीं था।
दरअसल, सासनी तहसील में तैनात एसडीएम वैभव मिश्रा और प्रभारी तहसीलदार प्रसून कश्यप करीब एक सप्ताह से अवकाश पर बताए गए हैं। यहां तक कि हल्का लेखपाल भी अवकाश पर हैं। ऐसी स्थिति में  तहसील पूरी तरह अधिकारी विहीन चल रही है। जनता का दुख-दर्द सुनने एवं पूछने वाला कोई अफसर वहां नहीं है। हालांकि शुक्रवार को डीएम अविनाश कृष्ण ने तहसीलदार हाथरस अवधेश कुमार शर्मा को सासनी के तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है, लेकिन उन्हें भी इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed