{"_id":"58a73bbd4f1c1b931ad84d81","slug":"administration-do-lot-of-effort-for-control-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग को काबू करने में छूटे प्रशासन के पसीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग को काबू करने में छूटे प्रशासन के पसीने
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सादाबाद
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
peoples trying to contoll fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद/हाथरस। सादाबाद में आगरा रोड पर मां रेशमी देवी आइस एंड कोल्ड स्टोर में हुए भीषण अग्निकांड को काबू करने में अग्निशमन विभाग और प्रशासन के पसीने छूट गए। एक-एक करके जिले के अलावा पड़ोसी जिले आगरा, अलीगढ़ और मथुरा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलवा ली गईं। मौके पर देर रात तक करीब एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी थीं।
इनके अलावा बड़ी संख्या में दूध के टैंकरों से भी आग बुझाने के लिए पानी मौके पर पहुंचाया जा रहा था। बावजूद इसके आग काबू में नहीं आ रही थी। किसी भी अनहोनी की आशंका से प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
अधिकारियों का कहना था कि चिंता की बात तो यह थी कि अगर कुछ घंटे में आग पर काबू नहीं हुआ तो शीतगृह की दीवारें अधिक तापमान के चलते फट सकती हैं, जिससे और ज्यादा हो सकता है। आसपास रहने वाली आबादी को भी नुकसान पहुंच सकता है। एहतियान पुलिस और प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली कराना भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
मौके पर अफरा-तफरी और बदहवासी का माहौल था। हर कोई यही दुआ कर रहा था कि किसी भी तरह कोल्ड स्टोर की आग शांत हो जाए और संभावित खतरा टल जाए। भयंकर आग के कारण इस नए शीतगृह की एक दीवार भी चटक गई थी।
मौके पर एसडीएम अभिषेक सिंह, सीओ सादाबाद मनीषा सिंह, प्रभारी निरीक्षक सादाबाद प्रमोद यादव, ब्लॉक प्रमुख पति गिरेंद्र चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति चौ. बहादुर सिंह, रामू शुक्ला, चौ. रामकिशन सिंह, सूआ पहलवान, राजू अग्रवाल सहित कई शीतगृह स्वामी और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। आग से इस नवीन शीतगृह मे करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
कोल्ड स्टोर में अग्निकांड की चौथी घटना
सादाबाद/हाथरस। सादाबाद क्षेत्र में कोल्ड स्टोरों में अग्निकांड की यह चौथी घटना है। इससे पूर्व पांच-छह साल पूर्व शेरपुर से आगे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया था, जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई थी और करोड़ों का नुकसान हुआ था। पिछले साल सादाबाद में ही मुरसान रोड पर एसआर कोल्ड स्टोर में आग लगी थी। हालांकि आग तो बुझा ली गई थी, लेकिन इसमें भी काफी नुकसान हुआ था। पिछले साल ही बिलारा में भी एक कोल्ड स्टोर में आग से काफी नुकसान हुआ था। कुछ महीने पर मुरसान रोड पर कोल्ड स्टोर में फिर अग्निकांड हुआ और भारी नुकसान हुआ। लगातार आग लगने की इन घटनाओं ने कोल्ड स्टोरों में अग्नि सुरक्षा के उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है भी कि जब कोल्ड स्टोर में अग्निशमन के साधन हैं तो फिर बार-बार इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति कैसे हो रही है।
उद्घाटन पर ही कोल्ड स्टोर बर्बाद
सादाबाद। आगरा रोड पर नवनिर्मित कोल्ड स्टोर अपने उद्घाटन के साथ ही अग्निकांड से बर्बाद हो गया। आग लगने से इस कोल्ड स्टोर में करोड़ों का नुकसान हुआ है। सभी दीवारें और उपकरण बर्बाद हो गए हैं, जिससे इस कोल्ड स्टोर को चालू करना अब आसान नहीं होगा। नए कोल्ड स्टोर की इस तरह बर्बादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।