फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of death by alcohol poisoning in elderly

अधेड़ को शराब में जहर देकर मारने का आरोप 

Sat, 16 Apr 2016 11:33 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। रमनपुर निवासी हेमराज पुत्र गुलाब सिंह की मौत के बाद परिजन उन्हें शराब में जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हेमराज जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे अपने बेटे के इलाज के लिए रकम जुटाने के लिए घर से निकले थे और जब वह लौटे तो शराब के नशे में थे। 
विज्ञापन


हेमराज (50) एक कॉलोनी में माली का काम करते थे। उनके दो बेटों में छोटे की हालत बेहद गंभीर है। उसका उपचार घर पर ही चल रहा है। डॉक्टरों ने हेमराज को बेटे श्यामवीर को उपचार के लिए हायर सेंटर पर ले जाने को कहा था। इसके बाद से वह परेशान था और इलाज की रकम जुटाने के लिए शुक्रवार रात घर से निकल गया था। परिजनों के मुताबिक नशा करने के कुछ देर बाद हेमराज की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि गंभीर हालत में खुद हेमराज ने उन्हें नशे में जहर देने की बात बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना हाथरस गेट के एसओ केपी सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed