फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Abusing on phone, two families collieds

फोन पर अश्लील बात करने पर हंगामा, मारपीट

Mon, 13 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Mon, 13 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Abusing on phone, two families collieds
चंदन सत्यार्थी का कहना है कि ऐप में किसी भी गलत सूचना को नहीं डाला जा सकता।
हाथरस। लाला के नगला का एक युवक सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की लड़की को फोन पर पिछले कई महीनों से तंग कर रहा था। सोमवार को किसी तरह लड़की के परिजनों ने लड़के का पता ढूंढ निकाला और उसके घर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। मोहल्ले के लोगाें ने पुलिस को झगड़े की सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट के आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़का फोन नंबर बदलकर लड़की को फोन करता था और अश्लील बातें किया करता था। जब भी कोई फोन उठाता, वह गाली-गलौज शुरू कर देता। आरोपी के फोन से परिवार में इतनी दहशत पैदा हो गई कि घर की महिलाओं और लड़कियों ने फ ोन उठाना ही बंद कर दिया। पिछले कई दिनों से परिवार के लोगों को आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन


इस बार जब आरोपी की पहचान हो गई तो लड़की का भाई उसके घर पहुंच गया। जमकर चले लाठी-डंडों से तीन लोगों के चोटें आई हैं। मारपीट होने के बाद आरोपी घर से भाग निकला। पुलिस आरोपी के दो साथियों और लड़की के भाई को थाने ले आई। बाद में लड़की के भाई को छोड़  दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed